यह सवाल लाख रुपये का है। जैसा कि मैंने पिछले लेख में कहा है कि ओपन सोर्स का हिमाचल में कंप्यूटर शिक्षा में बहुत बड़ा योगदान रहेगा, उसी तरह हिंदी के बिना यह शिक्षा अधूरी रहेगी। हमें अगर जन-जन तक पहुँचना है तो हमें लोगों की भाषा में कंप्यूटर पढ़ाना पड़ेगा।
मेरे ई-मेल में अपना नाम हिंदी में लिखना एक प्रयोग था—यह जानने के लिए कि कितने लोग उसे ठीक से पढ़ पाते हैंयोगराज जी सौभाग्यशाली थे, जो पढ़ पाए; वरना बहुत से लोगों को वह केवल (ढल&#2375…) कुछ इस तरह दिखाई दिया।

यह भी ओपन सोर्स का कमाल है, यानी यूनिकोड (Unicode) का कमाल। अधिक जानकारी के लिए www.unicode.org देखें। खैर, प्रश्न यह था कि मैंने हिंदी में कैसे लिखा?

आपको Raghu font (Raghindi) इंटरनेट से डाउनलोड कर इंस्टॉल करना पड़ेगा। और लिखने हेतु छोटा-सा प्रोग्राम ‘तख्ती’ (Takhti) डाउनलोड कर सकते हैं। फिर लेख को जहाँ चाहें कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।

Windows NT4, 2000 और XP के लिए तख्ती के साथ Raghu1 (Raghu8) फ़ॉन्ट आता है; उसे इंस्टॉल करें। अधिक जानकारी के लिए तख्ती के साथ जो TAKHTI Readme फ़ाइल है, उसे पढ़ें। यही फ़ॉन्ट बीबीसी हिंदी वेबसाइट भी प्रयोग करती है। इस फ़ॉन्ट में लिखना बहुत ही सरल है—यदि आपको “योगराज” लिखना है तो कीबोर्ड पर सिर्फ yog raj टाइप करना है। बाकी सब भी इतना ही सरल है, जिसे आप धीरे-धीरे सीख जाएँगे।

अगर कोई और जानकारी चाहिए तो पूछने में तनिक न झिझकें। वेब पर कुछ हिंदी ब्लॉग भी हैं, जिन्हें आप गूगल से ढूँढ़ सकते हैं।